SBI FD Rates July 2025: : देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक SBI ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। SBI ने अपनी अल्पकालिक FD पर ब्याज दरें कम कर दी हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आज 15 जुलाई, 2025 से कुछ अल्पकालिक सावधि जमा (FD) पर ब्याज दरों में 15 आधार अंकों यानी 0.15% की कमी की है।
SBI ने अपनी अल्पकालिक FD पर ब्याज दरों में कटौती की है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 15 जुलाई, 2025 से कुछ अल्पकालिक सावधि जमा (FD) योजनाओं की ब्याज दरों में 15 आधार अंकों यानी 0.15% की कमी की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। आइए जानते हैं किन FD पर ब्याज दरों में कटौती की गई है…
SBI ने तीन अल्पकालिक FD पर ब्याज दरों में कटौती की है। यह कटौती आम नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों, दोनों पर लागू है। आम नागरिकों के लिए, 46 दिन से 179 दिन की FD पर ब्याज दर पहले 5.05% थी, जो अब घटकर 4.90% हो गई है। इसके साथ ही, 180 दिन से 210 दिन की FD पर ब्याज दर पहले 5.80% थी, जिसे घटाकर 5.65% कर दिया गया है। इसके अलावा, 211 दिन से 1 वर्ष से कम की FD पर ब्याज दर 6.05% से घटाकर 5.90% कर दी गई है।
ये भी पढ़ें:- Bank Locker Safety: बैंक लॉकर कितना सुरक्षित है? जानें फायदे, जोखिम और नियम
नई FD ब्याज दरें:
SBI अब आम नागरिकों को 3.05% से 6.45% तक की ब्याज दरें दे रहा है, जो 7 दिन से 10 वर्ष तक की FD अवधि पर लागू हैं। इसके साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों को SBI WeCare योजना सहित 3.55% से 7.05% तक ब्याज मिल रहा है। अगर आप FD में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो नई दरों को ध्यान में रखते हुए सही विकल्प चुनें।
SBI बैंक की एफडी रेट आज से लागू Dekhen नई लिस्ट
- 7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए – 3.05 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 3.55 प्रतिशत
- 46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए – 4.90 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 5.40 प्रतिशत
- 180 दिन से 210 दिन: आम जनता – 5.65 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिक – 6.15 प्रतिशत
- 211 दिन से 1 वर्ष से कम: आम जनता – 5.90 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिक – 6.40 प्रतिशत
- 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम: आम जनता – 6.25 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिक – 6.75 प्रतिशत
- 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम: आम जनता – 6.45 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिक – 6.95 प्रतिशत
- 3 वर्ष से 5 वर्ष से कम: आम जनता – 6.30 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिक – 6.80 प्रतिशत
- 5 वर्ष से 10 वर्ष: सामान्य जन – 6.05 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिक – 7.05 प्रतिशत।
बारिश अलर्ट! इन जिलों में आज भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी