IRCTC Luggage Rules: भारतीय रेलवे में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। ट्रेन में सफर करना अन्य साधनों की तुलना में ज्यादा सस्ता और सुविधाजनक विकल्प है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है।
एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्टेशन पर कितना सामान आप अपने साथ लेकर सफर कर सकते हैं इसको लेकर चेकिंग नहीं होती है। इस कारण कई यात्रियों को इस बारे में पता नहीं होता है कि वह अपने साथ कितना सामान लेकर सफर कर सकते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि कुछ यात्री अपने साथ जितना मर्जी उतना सामान लेकर ट्रेन में सफर करते हैं। इस कारण कई बार उनको रेलवे स्टेशन पर पेनल्टी या परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो आपको भारतीय रेलवे के लगेज नियमों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आप अपने साथ ट्रेन में कितना सामान लेकर सफर कर सकते हैं? इसको लेकर भारतीय रेलवे ने पहले से नियम बना रखा है।
1st AC में सफर
अगर आप फर्स्ट एसी में सफर कर रहे हैं तो आप अपने साथ 70 किलोग्राम तक के वजन को ले जा सकते हैं। यही नहीं फर्स्ट एसी में आपको 15 किलो सामान अतिरिक्त ले जाने की छूट भी मिलता है। इसके लिए आपसे किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है।
यह भी पढ़ें: – Indigo की बड़ी उड़ान: इस एयरपोर्ट से इन 8 शहरों के लिए कल से शुरू होंगी फ्लाइट्स, चेक करें लिस्ट
2nd AC, 3rd AC और चेयरकार
वहीं सेकेंड एसी में सफर करने वाले यात्री अपने साथ 50 किलोग्राम तक के वजन के सामान ले जा सकते हैं। इस क्लास में आपको 10 किलोग्राम के वजन को ले जाने की अतिरिक्त छूट मिलती है। वहीं अगर आप थर्ड एसी और चेयर कार में सफर कर रहे हैं तो आप अपने साथ 40 किलोग्राम तक का वजन ले जा सकते हैं। इसमें आपको 10 किलोग्राम की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
Sleeper Class और जनरल कोच
अगर आपका टिकट स्लीपर क्लास में है तो आप इस कोच में अपने साथ 40 किलोग्राम तक के वजन को ले जा सकते हैं। इसमें आपको 10 किलोग्राम एक्स्ट्रा ले जाने की छूट मिलती है। इसके अलावा जनरल कोच में आप अपने साथ 35 किलोग्राम तक का वजन ले जा सकते हैं। इसमें आप 10 किलो एक्स्ट्रा सामान अपने साथ ले जा सकते हैं।