आज से राजधानी में इन 12 प्रमुख सड़कों पर ई-रिक्शा पर प्रतिबंध..

E Rickshaw Banned News: शहर के भीतर सार्वजनिक यात्रा के साधन जैसे ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा की बढ़ती तादात की वजह से आम यातायात चरमरा चुकी है। पूरे दिन सड़कों पर जाम की स्थिति होती है जिससे लोगों को कई तरफ की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालाँकि एक नए फैसले से आम लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने ई-रिक्शा जैसे वाहनों को शहर के भीतर करीब 12 प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है।

भोपाल में ई-रिक्शा पर बड़ा फैसला

इस संबंध में ई-रिक्शा चालकों को सख्त हिदायत दे दी गई है। इससे पहले जिला कलेक्टर ने ई-रिक्शा पर स्कूल के बच्चों को ले जाने पर रोक लगा दी थी। जिला कलेक्टर के निर्देश के बाद ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा के लिए नए रुट तय किये है। बताया गया है कि, हफ्ते भर तक रिक्शा वालों को समझाइश दी जाएगी। इसके बाद निर्देशों की अनदेखी करने पर चलनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- PhonePe, Google Pay, Paytm यूजर्स के लिए जरूरी अपडेट, यूजर्स अभी जान लें ये बदलाव

Bhopal E Rickshaw Banned News: इन मार्गों पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित

  • वंदे मातरम चौराहे से 10 नंबर स्टॉप तक
  • 10 नंबर स्टॉप से नेशनल अस्पताल तक
  • 10 नंबर से 10:30 नंबर तक
  • सेंट्रल पॉइंट से रोशनपुर तक
  • काजू अस्पताल से रंग महल तक
  • जीजी फ्लावर

Public Holiday Alert: इस राज्य में 23, 24 और 28 जुलाई को स्कूल और सरकारी दफ्तर में छुट्टी घोषित – जानें वजह

Leave a Comment