सरकारी कर्मचारियों के लिए सख्त नियम, अब 5,000 रुपये से अधिक की खरीदारी की तो…

Government New Rule: सरकारी कर्मचारियों के लिए सख्त नियम- इसी तरह, किसी भी सरकारी कर्मचारी को एक महीने के वेतन या 5000 रुपये से अधिक मूल्य की कोई भी चल संपत्ति जैसे टीवी, रेफ्रिजरेटर, एसी खरीदने से पहले अपने वरिष्ठ अधिकारी को सूचित करना होगा। नियुक्ति के समय और हर पाँच साल की अवधि पूरी होने के बाद, प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को अपनी अचल संपत्ति, जिसका वह स्वयं मालिक है, की घोषणा करनी होगी।

अगर आप 5000 रुपये से अधिक मूल्य का सामान खरीद रहे हैं, तो पहले अपने अधिकारी को बताना होगा। अगर कोई ज़मीन खरीदना चाहता है, तो पहले अपने विभागाध्यक्ष को इसकी सूचना देनी होगी। मुख्य सचिव ने उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2022 का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों, मंडलायुक्तों, विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों को एक पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने अधिकारी को सूचित करने के बाद ही अपने परिवार के नाम ज़मीन खरीद सकेगा।

यह भी पढ़ें:- Post Office की धमाकेदार स्कीम.. 5 साल में 35 लाख रुपये कमाने का मौका!

चल संपत्ति का विवरण मांग सकते हैं

इसी प्रकार, किसी भी सरकारी कर्मचारी को एक महीने के वेतन या 5000 रुपये से अधिक मूल्य की कोई भी चल संपत्ति जैसे टीवी, रेफ्रिजरेटर, एसी आदि खरीदने से पहले अपने वरिष्ठ को सूचित करना होगा। नियुक्ति के समय और हर पाँच साल की अवधि के बाद, प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को अपनी अचल संपत्ति, जिसका वह स्वयं स्वामी है, की घोषणा करनी होगी। यह भी स्पष्ट है कि उसका वरिष्ठ किसी भी समय सभी चल और अचल संपत्तियों का विवरण मांग सकता है।

विवरण में यह भी बताना होगा कि संपत्ति कैसे अर्जित की गई है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोई भी कर्मचारी अपने वरिष्ठ को सूचित किए बिना ऐसी खरीदारी नहीं कर सकेगा। इसका कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

ऐतिहासिक जाति जनगणना कब से शुरू होगी? जान लीजिए पूरा शेड्यूल

Leave a Comment