PF Account: पहले जिन देशों के साथ भारत का कोई समझौता नहीं था, वहाँ सामाजिक सुरक्षा के नाम पर कर्मचारियों के वेतन से हर महीने एक निश्चित राशि काटी जाती थी। कर्मचारियों को इस पैसे से कोई खास फायदा नहीं मिलता था। लेकिन इस बार विदेश में काम करने वाले कर्मचारियों को PF का पूरा फायदा मिलेगा…
अगर आप किसी भारतीय कंपनी में काम करते हैं और कंपनी आपको तीन साल या उससे कम समय के लिए विदेश भेजती है, तो आपके लिए खुशखबरी है। अब से आपकी सामाजिक सुरक्षा राशि भारत में आपके पीएफ खाते में जमा होगी।
कंपनियों को अब यह सामाजिक सुरक्षा राशि विदेश में नहीं देनी होगी। खबरों के मुताबिक, ऐसा इसलिए संभव होगा क्योंकि भारत सरकार दूसरे देशों के साथ विशेष समझौते कर रही है। सरकार अब तक 22 देशों के साथ ये समझौते कर चुकी है और इन देशों में काम कर रहे भारतीय कर्मचारियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है।
भारत इन देशों के साथ समझौते की तैयारी कर रहा है
खबरों के मुताबिक, भारत और ब्रिटेन के बीच भी इसी तरह के एक समझौते पर सहमति बन गई है। दरअसल, यह मुद्दा भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते का एक हिस्सा है।
ये भी पढ़ें :- SBI ग्राहक के लिए अलर्ट..! इस तारीख को ATM, UPI, IMPS, NEFT सेवाएं रहेंगी बंद- चेक करें डिटेल्स
अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते में भी यही मुद्दा उठाया गया है। इसके अलावा, भारत सरकार उन सभी देशों के साथ समझौते की तैयारी कर रही है जहाँ भारतीय कर्मचारी काम करने गए हैं या जाने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि जब भी भारत किसी देश के साथ व्यापार समझौता करता है, तो उसमें सामाजिक सुरक्षा को भी शामिल किया जाता है।
पहले क्या व्यवस्था थी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन देशों के साथ भारत ने कोई समझौता नहीं किया था, वहाँ पेंशन-ग्रेच्युटी के नाम पर भारतीय कर्मचारियों के वेतन से हर महीने एक निश्चित राशि काट ली जाती थी।
कर्मचारियों को इस पैसे का कोई खास फायदा नहीं मिल रहा था। इतना ही नहीं, भारत लौटने के बाद कर्मचारियों को वेतन से कटी हुई राशि भी नहीं मिल रही थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब यह पैसा भारत में जमा होगा और इसका पूरा लाभ मिलेगा।